दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण में पड़ोसी द्वीप देश श्रीलंका पहुंचे। यह यात्रा 'पड़ोसी प्रथम की उनकी नीति को दर्शाती है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भंडरनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत करा।
पीएम मोदी ने श्रीलंका पहुंचने के साथ ही ट्वीट किया, ''फिर से श्रीलंका आकर अच्छा लग रहा है। पिछले चार साल में इस सुन्दर द्वीप देश की यह मेरी तीसरी यात्रा है। मेरा उत्साह भी श्रीलंका के लोगों की गर्मजोशी से कम नहीं है। भारत अपने मित्रों को उनकी जरूरत के वक्त कभी नहीं भूलता। भव्य स्वागत से अभिभूत हूं।
प्रधानमंत्री मोदी
श्रीलंका की एक दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे से मिलेंगे। देश की मुख्य तमिल पार्टी 'द तमिल नेशनल एलायंस के प्रतिनिधिमंडल के भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की संभावना है।
श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोटों की पृष्ठभूमि में मोदी की यात्रा को श्रीलंका के साथ भारत की एकजुटता के रूप में भी देखा जा रहा है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए विस्फोटों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
मोदी ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका पहुंचे पहले विदेशी नेता हैं। वह मालदीव की यात्रा के बाद कोलंबो पहुंचे हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments